सुभिधाएँ
स्वस्थ सम्बंधित
उमेडंडा में एक स्वास्थ केंद्र है यहाँ ए. एन. एम. आशा बहन जी आदि की सुभिधा है| कहने को तो यहाँ सरकार द्वारा दवाएँ भी उपलब्ध कराई जाती है पर ये सुभिधा आम आदमी तक कम ही पहुँच पाती है| ग्राम पंचायत में कुछ साधारण डॉक्टर, पारंपरिक दाई आदि है जिनसे तुरंत उपचार हो जाता है|
पंचायत कार्यालय से जन्म एवं मृतु प्रमाणपत्र बनाए जाते है तथा ये प्रमाणपत्र तहशील एवं स्वास्थ्य केंद्रों से भी प्राप्त किए जा सकते है|
इस ग्राम पंचायत में एक आयुर्वेदिक अस्पताल है जिसमे डॉक्टर के सेवा के साथ- साथ दवाइयाँ भी मुफ़्त में दी जाती है लेकिन यह अस्पताल अधिकतर बंद ही रहता है|
पानी
इस ग्राम पंचायत में पानी की समुचित व्यवस्था है हॅंडपंप, कुँए, पानी की टंकी एवं पशुओं के लिए तलाब आदि की व्यवस्था है|
रहन- सहन
ग्राम पंचायत में उच्च, मध्यमवर्गी लोगों के पास अपने पक्के मकान है जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है उनके मकान कच्चे बने हुए है एवं जिनके पास रहने के लिए घर नही है उनको ग्राम पंचायत की ओर से सामुदायिक भवन बना कर दिए गये है|
बाजार
यह बाजार उमेडंडा का बाजार प्रांगण है| इस बाजार में बिकने वाली मुख्य वस्तु तो सब्जी है पर इसके अलावा यहाँ रोजमर्रा के काम आने वाली वस्तुएँ भी बिकती है जैसे: कपड़े, चप्पल, बर्तन, मिठाई आदि| यहाँ आस-पास के गाँव से ही लोग खरीदारी कारने आते है|
ग्राम के लोगों के पास गाय, भैंस, बकरी, भेंड आदि हैं तथा यहाँ पर पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन एवं दूध का व्यापार करते है अतः यहाँ पर दूध, माँस, मछली आदि प्रचुर मात्रा में मिलता है|
उपेक्षाएँ
गाँव के लोगों की ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान / सरपंच से उमीद है कि ग्राम पंचायत गाँवों में अच्छी सड़क, पानी की उचित व्वस्था, साधन, तकनीक से सुसजीत अस्पताल, एवं बड़े स्कूल, कॉलेज, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, एवं युवाओं के लिए रोज़गार की सुभिधा मुहहया कराएगी|