शिक्षा
ग्राम पंचायत में:-

प्राइमरी विधालय: 4
उमेडंडा ग्राम पंचायत के छोटे-छोटे गाँव में कई प्राथमिक विधालय है| ये विधालय झारखंड सरकार द्वारा चलाए जाते है ऐसे विधालयों में किताबें, खाना आदि मुफ़्त उपलब्ध कराए जाते है| पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास का भी ख़याल रखा जाता है|

राजकीय माध्यमिक विधालय: 1
यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ खेलने के सामानों की उचित व्यवस्था है फिर भी मैदान की कमी होने के कारण बच्चों को खेलने में परेशानी होती है| यहाँ खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास हो इसका ध्यान रखा जाता है| साथ ही मध्यान भोजन की भी पूरी व्यवस्था है|

उच्च्तर विधालय: 1
डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्च्तर विधालय इस ग्राम पंचायत में है यहाँ पर कक्षा 8 से कक्षा 10 तक की पढ़ाई होती है|

इंटर कॉलेज: 1
इस ग्राम पंचायत में एक देवनंद सिंह इंटर कॉलेज है यह कॉलेज इस इलाक़े का इकलौता इंटर कॉलेज है| इसलिए यहाँ दूर-दूर से छात्र पढ़ने के लिए आते है| यहाँ कला, वाणिज्य एवं विज्ञान की पढ़ाई होती है यहाँ बच्चों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था है|
पाँच आंगॅनबाडी केंद्र है|